गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019
सोमवार, 28 अक्टूबर 2019
रात की काली स्याही ढल गई ...
दिन उगा सूरज की बत्ती जल गई
रात की काली स्याही ढल गई
सो रहे थे बेच कर घोड़े, बड़े
और छोटे थे उनींदे से खड़े
ज़ोर से टन-टन बजी कानों में जब
धड-धड़ाते बूट, बस्ते, चल पड़े
हर सवारी आठ तक निकल गई
रात की काली ...
कुछ बुजुर्गों का भी घर में ज़ोर था
साथ कपड़े, बरतनों का शोर था
माँ थी सीधी ये समझ न पाई थी
बाई के नखरे थे, मन में चोर था
काम, इतना काम, रोटी जल गई
रात की काली ...
ढेर सारे काम बाकी रह गए
ख्वाब कुछ गुमनाम बाकी रह गए
नींद पल-दो-पल जो माँ को आ गई
पल वो उसके नाम बाकी रह गए
घर, पती, बच्चों, की खातिर गल
गई
रात की काली ...
सब पढ़ाकू थे, में कुछ पीछे रहा
खेल मस्ती में मगर, आगे रहा
सर पे आई तो समझ में आ गया
डोर जो उम्मीद की थामे रहा
जंग लगी बन्दूक इक दिन चल गई
रात की काली ...
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019
खो कर ही इस जीवन में कुछ पाना है ...
मूल मन्त्र इस श्रृष्टि का ये जाना है
खो कर ही इस जीवन में कुछ
पाना है
नव कोंपल उस
पल पेड़ों पर आते हैं
पात पुरातन जड़
से जब झड़ जाते हैं
जैविक घटकों
में हैं ऐसे जीवाणू
मिट कर खुद जो
दो बन कर मुस्काते हैं
दंश नहीं मानो,
खोना अवसर समझो
यही शाश्वत
सत्य चिरंतन माना है
खो कर ही इस
जीवन में ...
बचपन जाता है
यौवन के उद्गम पर
पुष्प नष्ट होता
है फल के आगम पर
छूटेंगे रिश्ते,
नाते, संघी, साथी
तभी मिलेगा
उच्च शिखर अपने दम पर
कुदरत भी बोले-बिन,
बोले गहरा सच
तम का मिट
जाना ही सूरज आना है
खो कर ही इस
जीवन में ...
कुछ रिश्ते टूटेंगे
नए बनेंगे जब
समय मात्र
होगा बन्धन छूटेंगे जब
खोना-पाना, मोह
प्रेम दुःख का दर्पण
सत्य सामने
आएगा सोचेंगे जब
दुनिया
रैन-बसेरा, माया, लीला है
आना जिस पल जग
में निश्चित जाना है
खो कर ही इस
जीवन में ...
सोमवार, 30 सितंबर 2019
घर मेरा टूटा हुआ सन्दूक है ...
घर मेरा टूटा हुआ सन्दूक है
हर पुरानी चीज़ से अनुबन्ध है
पर घड़ी से ख़ास ही सम्बन्ध है
रूई के तकिये, रज़ाई, चादरें
खेस है जिसमें के माँ की गन्ध है
ताम्बे के बर्तन, कलेंडर, फोटुएँ
जंग लगी छर्रों की इक बन्दूक है
घर मेरा टूटा ...
"शैल्फ" पे चुप सी कतारों में खड़ी
अध्-पड़ी कुछ "बुक्स" कोनों से मुड़ी
पत्रिकाएँ और कुछ अख़बार भी
इन दराजों में करीने से जुड़ी
मेज़ पर है पैन, पुरानी डायरी
गीत उलझे, नज़्म, टूटी हूक है
घर मेरा टूटा ....
ढेर है कपड़ों का मैला इस तरफ
चाय के झूठे हैं "मग" कुछ उस तरफ
फर्श पर है धूल, क्लीनिंग माँगती
चप्पलों का ढेर रक्खूँ किस तरफ
जो भी है, कडुवा है, मीठा, क्या पता
ज़िन्दगी का सच यही दो-टूक है
घर मेरा टूटा ...
जो भी है जैसा भी है मेरा तो है
घर मेरा तो अब मेरी माशूक है
घर मेरा टूटा ...
बुधवार, 25 सितंबर 2019
माँ ...
पलट के आज फिर आ गई २५ सितम्बर ... वैस तो तू आस-पास ही होती है पर फिर भी आज
के दिन तू विशेष आती है ... माँ जो है मेरी ... पिछले सात सालों में, मैं जरूर कुछ
बूढा हुआ पर तू वैसे ही है जैसी छोड़ के गई थी ... कुछ लिखना तो बस बहाना है मिल
बैठ के तेरी बातें करने का ... तेरी बातों को याद करने का ...
सारी सारी रात नहीं फिर सोई है
पीट के मुझको खुद भी अम्मा रोई है
गुस्से में भी मुझसे प्यार झलकता था
तेरे जैसी दुनिया में ना कोई है
सपने पूरे कैसे हों ये सिखा दिया
अब किन सपनों में अम्मा तू खोई है
हर मुश्किल लम्हे को हँस के जी लेना
गज़ब सी बूटी मन में तूने बोई है
शक्लो-सूरत, हाड़-मास, तन, हर शक्ति
धडकन तुझसे, तूने साँस पिरोई है
बचपन से अब तक वो स्वाद नहीं जाता
चलती फिरती अम्मा एक रसोई है
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
