दो पीठ के बीच का फांसला
मुड़ने के बाद ही पता चल पाता है
हालांकि इन्च भर दूरी
उम्र जितनी नहीं
पर सदियाँ गुज़र जाती हैं तय करने में
"ईगो" और "स्पोंड़ेलाइटिस"
कभी कभी एक से लगते हैं दोनों
फर्क महसूर नहीं होता
दर्द होता है मुड़ने पे
पर मुश्किल भी नहीं होती
जरूरी है बस एक ईमानदार कोशिश
दोनों तरफ से
एक ही समय,
एक ही ज़मीन पर
हाँ ... एक और बात
ज़रूरी है मुड़ने की इच्छा का होना