स्वप्न मेरे: वक़्त ...

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

वक़्त ...

रात का लबादा ओढ़े गहरा सन्नाटा
बिस्तर में अटकी कुछ गीली सलवटें
आँखों में उतरे उदास लम्हों का घना जंगल

अच्छा हुआ झमाझम बरसे बादल ...

नहीं तो कहाँ मुमकिन था
बरसों से जमें दर्द के मैल का निकल पाना
सोंधी मिट्टी की ताज़ा ख़ुशबू लिए झरने का लौट आना

काश गहरे अवसाद में जाने से पहले समझ सकें
हर रात की सुबह निश्चित है
उदास जंगल की उलझी लताओं के पीछे
चमचमाता है नीला आसमान
जहाँ खिली होती हैं सूरज की सतरंगी किरणें
किसी अजनबी की राह तकती

किसी मासूम प्रेम की इंतज़ार में
आस पास ही खिला होता है जंगली गुलाब भी ...

14 टिप्‍पणियां:

  1. अत्यन्त भावयुक्त रचना...पास ही होता है जंगली गुलाब...मृग कस्तूरी की तरह...सुन्दर अभिव्यक्ति...👏👏👏

    जवाब देंहटाएं
  2. गहरे बोध से उपजी सुंदर मार्मिक रचना !

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 13 दिसंबर 2023 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
    अथ स्वागतम शुभ स्वागतम।

    जवाब देंहटाएं
  4. काश गहरे अवसाद में जाने से पहले समझ सकें
    हर रात की सुबह निश्चित है

    बहुत खूब,सादर नमन आपको

    जवाब देंहटाएं
  5. अच्छा हुआ झमाझम बरसे बादल ...

    नहीं तो कहाँ मुमकिन था
    बरसों से जमें दर्द के मैल का निकल पाना
    गहन भावपूर्ण..अति सुन्दर सृजन ।

    जवाब देंहटाएं
  6. अच्छा हुआ झमाझम बरसे बादल ...

    नहीं तो कहाँ मुमकिन था
    बरसों से जमें दर्द के मैल का निकल पाना
    सोंधी मिट्टी की ताज़ा ख़ुशबू लिए झरने का लौट आना...अद्भुत और प्रशंसनीय

    जवाब देंहटाएं
  7. satta matka,kalyan matka,satta batta,Kanpur Matka
    ,kanpur satta matka,super bazar matka,
    kanpur satta,madhur matka,satta bazar,matka king,dubai matka,kanpur matka result,dubai satta,
    madhur bazar,gujarat matka,manipur matka,kanpur matka tips,kalyan satta matka,dp boss matka,
    dp boss,satta matka result,prabhat satta matka,mahakal matka

    जवाब देंहटाएं
  8. आप रात, सन्नाटे और दर्द को जिस तरह शब्द देते हैं, मैं उसे कोई भी पूरी तरह महसूस कर सकता है। बरसात वाली लाइन तो दिल में सीधी उतर जाती है, जैसे कोई पुरानी भारी परत अचानक धुल गई हो।

    जवाब देंहटाएं

  9. Sosyal medya yönetimi ve takipçi artırma konularında güvenilir çözümler arıyorsanız smm panel sizin için ideal bir seçenek olabilir. Bu platform sayesinde ihtiyaç duyduğunuz hizmetleri uygun fiyatlarla alabilir ve sosyal medya varlığınızı güçlendirebilirsiniz. Ayrıca smm panel kullanımı oldukça kolaydır ve çeşitli paket seçenekleri ile her bütçeye uygundur. Bu sayede dijital pazarlama stratejilerinizi destekleyerek daha fazla kişiye ulaşabilirsiniz.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है