स्वप्न मेरे: हरे मग शैल्फ़ पर जो ऊंघते हैं ...

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

हरे मग शैल्फ़ पर जो ऊंघते हैं ...


उदासी से घिरी तन्हा छते हैं
कई किस्से यहाँ के घूरते हैं

परिंदों के परों पर घूमते हैं
हम अपने घर को अकसर ढूँढ़ते हैं

नहीं है इश्क पतझड़ तो यहाँ क्यों
सभी के दिल हमेशा टूटते हैं

मेरा स्वेटर कहाँ तुम ले गई थीं
तुम्हारी शाल से हम पूछते हैं

नए रिश्तों में कितनी भी हो गर्मी
कहाँ रिश्ते पुराने छूटते हैं

कभी तो राख़ हो जाएँगी यादें
तुम्हे सिगरेट समझ कर फूंकते हैं

लिखे क्यों जो नहीं फिर भेजने थे
दराज़ों में पड़े ख़त सोचते हैं

लगी है आज भी उन पर लिपिस्टिक
हरे मग शैल्फ़ पर जो ऊंघते हैं

39 टिप्‍पणियां:

  1. उम्दा लिखावट ऐसी लाइने बहुत कम पढने के लिए मिलती है धन्यवाद् (सिर्फ आधार और पैनकार्ड से लिजिये तुरंत घर बैठे लोन)

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी ग़ज़ल का मुहावरा बहुत चमकदार हो गया है. बोलचाल की भाषा में लिखना ही कविताई का सुंदरतम रूप है.
    'मेरा स्वेटर कहाँ तुम ले गई थीं
    तुम्हारी शाल से हम पूछते हैं'
    वाह!

    जवाब देंहटाएं
  3. नए रिश्तों में कितनी भी हो गर्मी
    कहाँ रिश्ते पुराने छूटते हैं.. वाह बेहतरीन रचना आदरणीय

    जवाब देंहटाएं
  4. ग़ज़ल का हर शेर लाजवाब...पूरे परिवेश को समेटे अत्यन्त सुन्दर भावाभिव्यक्ति ।

    जवाब देंहटाएं
  5. कमाल की अभिव्यक्ति है आपकी...
    एक नए बिंब .. ऊंघती यादों को आपने शेल्फ पर सजे सामान से जोड़ दिया... कितना खूबसूरत है!

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  6. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शनिवार (२५-०७-२०२०) को 'सारे प्रश्न छलमय' (चर्चा अंक-३७७३) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    --
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
  7. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  8. नए रिश्तों में कितनी भी हो गर्मी
    कहाँ रिश्ते पुराने छूटते हैं

    लिखे क्यों जो नहीं फिर भेजने थे
    दराज़ों में पड़े ख़त सोचते हैं
    .. वाह! बहुत लाजवाब!

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत बेहतरीन रचना है।वैसे तो आप की हर रचना का अलग अंदाज़ होता है । नए रिश्तों में कितनी भी हो गर्मी
    कहाँ रिश्ते पुराने छूटते हैं.....बहुत सुंदर

    जवाब देंहटाएं
  10. इतना खूबसूरत तो कभी सोचा ही नहीं. गज़ब ...
    लगी है आज भी उन पर लिपिस्टिक
    हरे मग शैल्फ़ पर जो ऊंघते हैं

    जवाब देंहटाएं
  11. क्या सोंचते हैं ...

    लिखे क्यों जो नहीं फिर भेजने थे
    दराज़ों में पड़े ख़त सोचते हैं !!

    जवाब देंहटाएं
  12. लिखे क्यों जो नहीं फिर भेजने थे
    दराज़ों में पड़े ख़त सोचते हैं....आनंददायक ! बहुत ही जोरदार ग़ज़ल 

    जवाब देंहटाएं
  13. Download free HD wallpapers of Bollywood 83 Full Movie celebrities and recent movies and much more on Bollywood Hungama.

    जवाब देंहटाएं

  14. Laut einer Studie des BSI aus dem Jahr 2023 steigt die Zahl der Cyberangriffe auf Unternehmen mit jährlich etwa 15 Prozent. SOC-Manager sind dabei die ersten Verteidigungslinien und brauchen fundiertes Fachwissen in Bereichen wie Incident Response und Bedrohungsanalyse. Der Weg zum CISO führt über spezielle Weiterbildungen in cybersecurity, bei denen praktische Fähigkeiten wie Penetrationstests und Sicherheitsarchitekturen im Fokus stehen, um den Anforderungen des aktuellen Marktes gerecht zu werden. Eine gezielte Weiterbildung hilft, komplexe Systeme zu verstehen und sich auf Standards wie ISO 27001 vorzubereiten, was besonders im Hinblick auf die verschärften Vorgaben der NIS2-Richtlinie im Jahr 2024 von Bedeutung ist. Für eine nachhaltige Karriere ist es wichtig, kontinuierlich Zertifikate wie CISSP oder Certified Ethical Hacker zu erwerben, um das eigene Profil zu stärken und den Aufstieg in leitende Positionen zu erleichtern. Mehr Informationen dazu finden Sie unter https://csvisor.de/.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है