स्वप्न मेरे: आँखें
आँखें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आँखें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 मई 2020

चाहत या सोच की उड़ान ... ?


पूछता हूँ अपने आप से ... क्या प्रेम रहा है हर वक़्त ... या इसके आवरण के पीछे छुपी रहती है शैतानी सोच  ... अन्दर बाहर एक बने रहने का नाटक करता इंसान ... क्या थक कर अन्दर या बाहर के किसी एक सच को अंजाम दे पायेगा ... सुनो तुम अगर पढ़ रही हो तो इस बात को दिल से न लगाना ... सच तो तुम जानती ही हो ...

तुम्हें देख कर मुस्कुराता हूँ
जूड़े में पिन लगाती तुम कुछ गुनगुना रही हो

वर्तमान में रहते हुए
अदृश्य वर्तमान में उतर जाने की चाहत रोक नहीं पाता
हालांकि रखता हूँ अपना चेतन वर्तमान भी साथ

मेरे शैतान का ये सबसे अच्छा शग़ल रहा है

चेहरे पर मुस्कान लिए "स्लो मोशन" में
आ जाता हूँ तुम्हारे इतना करीब
की टकराने लगते है
तुम्हारी गर्दन के नर्म रोएं, मेरी गर्म साँसों से

ठीक उसी समय
मुन्द्वा देता हूँ नशे के आलम में डूबी तुम्हारी दो आँखें
गाढ़ देता हूँ जूड़े में लगा पिन, चुपके से तुम्हारी गर्दन में

यक-ब-यक लम्बे होते दो दांतों की तन्द्रा तोड़ कर
लौट आता हूँ वर्तमान में

मसले हुए जंगली गुलाब की गाढ़ी लाली
चिपक जाती है उँगलियों में ताज़ा खून की खुशबू लिए

मैं अब भी मुस्कुरा रहा हूँ तुम्हे देख कर
जूड़े में पिन लगाती तुम भी कुछ गुनगुना रही हो

इश ... पढ़ा तो नहीं न तुमने ...

#जंगली_गुलाब

सोमवार, 20 अगस्त 2018

बातें ... खुद से ...


तुम नहीं होती तो कितना कुछ सोच जाता हूँ ... विपरीत बातें भी लगता है एक सी हैं ... ये सच्ची हैं या झूठी ...

चार पैग व्हिस्की के बाद सोचता हूँ 
नशा तो चाय भी दे देती 
बस तुम्हारे नाम से जो पी लेता ...

हिम्मत कर के कई बार झांकता हूँ तुम्हारी आँखों में, फिर सोचते हूँ ... सोचता क्या कह ही देता हूँ ... 

कुछ तो है जो दिखता है तुम्हारी नीली आँख में
वो बेरुखी नहीं तो प्रेम का नाम दे देना ...

फुटपाथ से गुज़रते हुए तुम्हे कुछ बोला था उस दिन, हालांकि तुम ने सुना नहीं पर कर लेतीं तो सच साबित हो जाती मेरी बात ...

दिखाना प्रेम के नाम पर
किसी ज्योतिषी को अपना हाथ
मेरा नाम का पहला अक्षर यूँ ही बता देगा ...

कितना कुछ होता रहता है, कितना कुछ नहीं भी होता ... हाँ ... बहुत कुछ जब नहीं होता, ये तो होता ही रहता है कायनात में ... 

मैंने डाले नहीं, तुमने सींचे नहीं
प्रेम के बीज अपने आप ही उग आते हैं ...

उठती हैं, मिटती हैं, फिर उठती हैं
लहरों की चाहत है पाना
प्रेम खेल रहा है मिटने मिटाने का खेल सदियों से ...

अकसर अध्-खुली नींद में रोज़ बुदबुदाता हूँ ... एक तुम हो जो सुनती नहीं ... ये चाँद, ये सूरज, ये हवा भी तो नहीं सुनती ...  

धुंधले होते तारों के साथ
उठ जाती हो रोज पहलू से मेरे  
जमाने भर को रोशनी देना तुम्हारा काम नहीं ...