स्वप्न मेरे: उनको तो सिर्फ एक ये चिल्लर दिखाई दे ...

गुरुवार, 15 मई 2025

उनको तो सिर्फ एक ये चिल्लर दिखाई दे ...

चाहत यही है काश वो घर-घर दिखाई दे
वादी में काश्मीर में केसर दिखाई दे

ऐसा न काश एक भी मंज़र दिखाई दे
हाथों में हमको यार के खंजर दिखाई दे

अंदर से जो है काश वो बाहर दिखाई दे
सुख दुख के बीच कोई तो अन्तर दिखाई दे

बादल भी काश सोच समझ कर ले फैंसला
बरसें न गर ग़रीब का छप्पर दिखाई दे

कहते हैं लोग आज भी मेरे लिए यही
अंदर वही बशर है जो बाहर दिखाई दे

इंसान देख ले तो उसे दिख ही जाएगा
सब कुछ तो साफ़ साफ़ ही अंदर दिखाई दे

सिक्कों के साथ मन का ये बच्चा चहक उठा
उनको तो सिर्फ एक ये चिल्लर दिखाई दे

12 टिप्‍पणियां:

  1. बाहर और अंदर की कश्मकश से बुनी सुंदर ग़ज़ल

    जवाब देंहटाएं
  2. बरसें न गर गरीब का छप्पर दिखायी दे...सुभानअल्लाह...👏👏👏

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में रविवार 18 मई 2025 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  4. बादल भी काश सोच समझ कर ले फैंसला
    बरसें न गर ग़रीब का छप्पर दिखाई दे
    अत्यंत सुंदर सोच, बहुत समय के बाद एक सुंदर ग़ज़ल पढ़ने को मिली ।

    जवाब देंहटाएं
  5. अंदर से जो है ,काश वो बाहर दिखाई दे ....सुंदर सोच ....दिगंबर जी !

    जवाब देंहटाएं
  6. satta matka,kalyan matka,satta batta,Kanpur Matka
    ,kanpur satta matka,super bazar matka,
    kanpur satta,madhur matka,satta bazar,matka king,dubai matka,kanpur matka result,dubai satta,
    madhur bazar,gujarat matka,manipur matka,kanpur matka tips,kalyan satta matka,dp boss matka,
    dp boss,satta matka result,prabhat satta matka,mahakal matka

    जवाब देंहटाएं
  7. बादल भी काश सोच समझ कर ले फैंसला
    बरसें न गर ग़रीब का छप्पर दिखाई दे
    एक से बढ़कर एक शेर
    लाजवाब गजल
    वाह!!!

    जवाब देंहटाएं

  8. When considering custom branding options, many businesses turn to innovative solutions like uv dtf sticker printing to create eye-catching labels. This method offers durability and high-quality finishes that enhance product appeal. With the rise of personalized marketing, utilizing services such as uv dtf sticker printing can make a significant difference in standing out from competitors. Ultimately, investing in professional sticker printing ensures a professional look and long-lasting results.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है