स्वप्न मेरे: श्री कृष्ण

बुधवार, 6 सितंबर 2023

श्री कृष्ण

सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत बहुत बधाई …🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

ब्रज गोकुल मथुरा रहेमनमोहन घनश्याम,

पश्चिम सागर तट भयोक्रिश्न द्वारिका-धाम.


मान इंद्र का तोड़ करजन के कीजो काज,

चिच्ची उँगली धर लियोगोवर्धन गिर्राज.


अधरों पर बंसी रहेमस्तक पंख मयूर,

कान्हा तो चित-चोर हैवासे राहियों दूर.


सजा हुआ है आज फिरकान्हा का दरबार,

अरजी पर शायद मेरीचर्चा हो इस बार.


सहज सरल सी बात है कहे सुदर्शन चक्र,

संयम ही अनुकूल हैसमय दृष्टि जब वक्र.


सो गलती शिशुपाल कीनहीं उतारा शीश,

दे सकते थे प्रथम परदंड द्वारिका-धीश.


शस्त्र सुदर्शन चक्र धरबंसी धुन में लीन,

कान्हा हैं हर हाल मेंभक्तों के आधीन.


धर्म पक्ष की चिर विजयवीरों का अधिकार,

अर्जुन रथ वल्गा लिएमधुसूदन तैयार.


#स्वप्नमेर #जन्माष्टमी #श्रीकृष्ण

13 टिप्‍पणियां:

  1. कृष्ण जन्माष्टमी पर बहुत बहुत शुभकामनाएँ, भक्ति रस में डूबी सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  2. कृष्ण भक्ति से परिपूर्ण अत्यंत सुन्दर सृजन ।कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह!!!
    बहुत ही लाजवाब
    कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर रचना सर।
    जय श्री कृष्णा।
    ----
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार ८ सितंबर २०२३ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  5. कृष्ण जी पर लिखे मनभावन दोहे

    आप कमाल का सृजन करते है
    शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  6. शस्त्र सुदर्शन चक्र धर, बंसी धुन में लीन,
    कान्हा हैं हर हाल में, भक्तों के आधीन.
    इस संसार की युद्धभूमि में शस्त्र धारण करते हुए भी जीवन में संगीत को साध लेने का संदेश देते हैं कृष्ण। इसीलिए वे इतने प्रिय हैं सबके। बहुत सुंदर दोहे। सादर।

    जवाब देंहटाएं
  7. satta matka,kalyan matka,satta batta,Kanpur Matka
    ,kanpur satta matka,super bazar matka,
    kanpur satta,madhur matka,satta bazar,matka king,dubai matka,kanpur matka result,dubai satta,
    madhur bazar,gujarat matka,manipur matka,kanpur matka tips,kalyan satta matka,dp boss matka,
    dp boss,satta matka result,prabhat satta matka,mahakal matka

    जवाब देंहटाएं

  8. Wie geht ein Unternehmen mit Drittanbietern um? Ein mittelständisches Unternehmen aus NRW hat kürzlich seine Strategien zur Risikominimierung überprüft. DORA fordert, dass Unternehmen Resilienztests für ihre Dienstleister durchführen. Diese Tests helfen dabei, Schwachstellen frühzeitig zu erkennen und zu beheben. Eine Weiterbildung in der Cybersecurity ist hier besonders wertvoll, wie auf csvisor.de erläutert wird.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है