श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सजा हुआ है आज फिर, कान्हा का दरबार,
अरजी पर शायद मेरी, चर्चा हो इस बार.
सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत बहुत बधाई …🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ब्रज गोकुल मथुरा रहे, मनमोहन घनश्याम,
पश्चिम सागर तट भयो, क्रिश्न द्वारिका-धाम.
मान इंद्र का तोड़ कर, जन के कीजो काज,
चिच्ची उँगली धर लियो, गोवर्धन गिर्राज.
अधरों पर बंसी रहे, मस्तक पंख मयूर,
कान्हा तो चित-चोर है, वासे राहियों दूर.
सजा हुआ है आज फिर, कान्हा का दरबार,
अरजी पर शायद मेरी, चर्चा हो इस बार.
सहज सरल सी बात है कहे सुदर्शन चक्र,
संयम ही अनुकूल है, समय दृष्टि जब वक्र.
सो गलती शिशुपाल की, नहीं उतारा शीश,
दे सकते थे प्रथम पर, दंड द्वारिका-धीश.
शस्त्र सुदर्शन चक्र धर, बंसी धुन में लीन,
कान्हा हैं हर हाल में, भक्तों के आधीन.
धर्म पक्ष की चिर विजय, वीरों का अधिकार,
अर्जुन रथ वल्गा लिए, मधुसूदन तैयार.
#स्वप्नमेर #जन्माष्टमी #श्रीकृष्ण