स्वप्न मेरे: मैं इसे सिर्फ लगी कहता हूँ ...

शनिवार, 7 जनवरी 2023

मैं इसे सिर्फ लगी कहता हूँ ...

यूँ न बोलो के नही कहता हूँ.
हूबहू जैसे सुनी कहता हूँ.

कान रख देता हूँ हवाओं पर,
फिर जो सुनता हूँ वही कहता हूँ.

तेरे आने को कहा दिन मैंने,
रात को दिन न कभी कहता हूँ.

मेरा किरदार खुला दर्पण है,
कम भले हो में सही कहता हूँ.

हादसे दिन के इकट्ठे कर-कर,
मैं ग़ज़ल रोज़ नई कहता हूँ.

कब से रहते हैं वहाँ कुछ दुश्मन,
पर उसे तेरी गली कहता हूँ.


दिल्लगी तुमको ये लगती होगी,

मैं इसे सिर्फ़ लगी कहता हूँ.

15 टिप्‍पणियां:

  1. कान रख देता हूँ हवाओं पर,
    फिर जो सुनता हूँ वही कहता हूँ.
    बहुत खूब! हर अश्यार बेहतरीन है

    जवाब देंहटाएं
  2. ये जो शब्द हैं हवाओं में तैरते रहते हैं...कुछ शायर टाइप के लोग उन्हें पकड़ लेते हैं...और ख़ूबसूरत ग़ज़ल बन जाती है...वाह...👏👏👏

    जवाब देंहटाएं

  3. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 11 जनवरी 2023 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
    अथ स्वागतम शुभ स्वागतम।

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह, जी उम्दा अभिव्यक्ति ।

    जवाब देंहटाएं
  5. यूँ न बोलो के नही कहता हूँ.
    हूबहू जैसे सुनी कहता हूँ.

    कान रख देता हूँ हवाओं पर,
    फिर जो सुनता हूँ वही कहता हूँ
    बहुत सुन्दर भावों से परिपूर्ण नायाब ग़ज़ल ।

    जवाब देंहटाएं
  6. satta matka,kalyan matka,satta batta,Kanpur Matka
    ,kanpur satta matka,super bazar matka,
    kanpur satta,madhur matka,satta bazar,matka king,dubai matka,kanpur matka result,dubai satta,
    madhur bazar,gujarat matka,manipur matka,kanpur matka tips,kalyan satta matka,dp boss matka,
    dp boss,satta matka result,prabhat satta matka,mahakal matka

    जवाब देंहटाएं

  7. Many small business owners are searching for reliable options to customize their merchandise. If you're looking for high-quality solutions, you might want to explore options like dtf printing near me. This method offers vibrant, durable prints that can enhance your products' appeal. Finding a nearby provider can also save time and shipping costs, making your production process more efficient. For those interested, more information can be found online.

    जवाब देंहटाएं

  8. Früher waren die gesetzlichen Aufbewahrungspflichten oft unklar und führten zu Unsicherheiten in der Dokumentation. Heute jedoch müssen Unternehmen genau wissen, wie sie ihre Log-Daten verwalten, um rechtliche Vorschriften einzuhalten. Der § 147 AO verlangt beispielsweise eine ordnungsgemäße Archivierung von digitalen Unterlagen über mehrere Jahre hinweg. Eine effektive Lösung ist der Einsatz moderner Log-Management-Tools wie Splunk, die nicht nur die Speicherung erleichtern, sondern auch bei Audits unterstützen können. In diesem Zusammenhang bietet csvisor wertvolle Weiterbildungsmöglichkeiten im Bereich cybersecurity weiterbildung an, um Fachkräfte auf den neuesten Stand zu bringen. So wird sichergestellt, dass Unternehmen nicht nur gesetzeskonform handeln, sondern auch gegen Cyberbedrohungen gewappnet sind.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है