स्वप्न मेरे: दुश्मनी को भूल कर रिश्ते बनाना सीखिए ...

रविवार, 5 जुलाई 2015

दुश्मनी को भूल कर रिश्ते बनाना सीखिए ...

कविताओं के दौर से निकल कर प्रस्तुत है एक गज़ल, आशा है आप को पसंद आएगी ...

बाज़ुओं को तोल कर बोझा उठाना सीखिए
रुख हवा का देख कर कश्ती चलाना सीखिए

गम के बादल आज हैं कल धुप होगी गुनगुनी
दर्द होठों पर छुपा कर मुस्कुराना सीखिए

ज़िंदगी देती है मौका हर किसी इंसान को
लक्ष्य पर ही भेद हो ऐसा निशाना सीखिए

वादियों की हर अदा में प्रेम का संगीत है
पंछियों के साथ मिल कर गुनगुनाना सीखिए

ज़िंदगी में क्या पता फिर कौन से हालात हों
दुश्मनी को भूल कर रिश्ते बनाना सीखिए
 



4 टिप्‍पणियां:


  1. When considering options for customizing apparel, many people turn to innovative solutions like dtf transfer sheets. These sheets provide a versatile and efficient way to transfer designs onto fabrics, ensuring vibrant and durable results. The ease of use and high-quality output make them a popular choice for both hobbyists and professionals alike. For those interested in exploring this method, visiting the website can offer valuable insights and resources.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है