स्वप्न मेरे: कह-कहे फ़्री में तोल देता है …

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

कह-कहे फ़्री में तोल देता है …


पोल ऐसे ही खोल देता है.
वो कहीं कुछ भी बोल देता है.

सोच लो कम-से-कम है क्या क़ीमत,
वो तो कोड़ी का मोल देता है.


टू-द-पॉइंट जवाब दूँ कैसे,
प्रश्न जब गोल-गोल देता है.

कौन सी चैट है ख़ुदा जाने,
लोल के बदले लोल देता है.

वो मदारी है विष फ़िज़ाओं में,
लफ़्ज़-दर-लफ़्ज़ घोल देता है.

वो प्रजातंत्र का है निर्देशक,
चुप ही रहने का रोल देता है

है तो मुश्किल मगर वो दुख ले कर,
कह-कहे फ्री में तोल देता है.

8 टिप्‍पणियां:

  1. शायरों के साथ यही दिक्क़त है...लफ़्ज़ों से पोल खोल देते हैं...खूबसूरत रचना...👏👏👏

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में" मंगलवार 21 नवम्बर 2023 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद! !

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह!!!
    एकदम अलहदा ...
    बहुत ही लाजवाब👌👌👌🙏🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  4. satta matka,kalyan matka,satta batta,Kanpur Matka
    ,kanpur satta matka,super bazar matka,
    kanpur satta,madhur matka,satta bazar,matka king,dubai matka,kanpur matka result,dubai satta,
    madhur bazar,gujarat matka,manipur matka,kanpur matka tips,kalyan satta matka,dp boss matka,
    dp boss,satta matka result,prabhat satta matka,mahakal matka

    जवाब देंहटाएं

  5. When selecting the right transfer for your project, it's essential to consider size options carefully. For a comprehensive selection, explore the DTF Transfers By Size - Zizodtf collection, which offers various sizes to meet your needs. This ensures your design fits perfectly on your chosen fabric, providing professional results every time.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है