स्वप्न मेरे: एक प्रतिमा विशाल भी होगी ...

सोमवार, 12 नवंबर 2018

एक प्रतिमा विशाल भी होगी ...


खेत होंगे कुदाल भी होगी
लहलहाती सी डाल भी होगी

धूप के इस तरह मुकरने में
कुछ तो बादल की चाल भी होगी

गौर से इसकी थाप को सुनना
बूँद के साथ ताल भी होगी

जोर से बोल दें अगर पापा
पूछने की मजाल भी होगी

सब्जी, रोटी के साथ है मीठा 
आज डब्बे में दाल भी होगी

उनकी यादों के अध-जले टुकड़े
आसमानी सी शाल भी होगी

यूँ उजाला नज़र नहीं आता
चुप सी जलती मशाल भी होगी

प्रेम जीता हो दिल में तो अकसर
एक प्रतिमा विशाल भी होगी 

2 टिप्‍पणियां:

  1. FC09ACC0D3
    Many innovative printing techniques have revolutionized the apparel industry, making it easier to customize designs. One popular method is dtf transfer, which allows for vibrant and durable prints on various fabrics. This technique offers high-quality results with minimal effort, making it a favorite among designers. Whether for personal projects or commercial production, dtf transfer provides a versatile solution for creating eye-catching apparel.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है