स्वप्न मेरे: दरख्तों से कई लम्हे गिरेंगे ...

सोमवार, 2 जुलाई 2018

दरख्तों से कई लम्हे गिरेंगे ...


किसी की याद के मटके भरेंगे
पुराने रास्तों पे जब चलेंगे

कभी मिल जाएं जो बचपन के साथी
गुज़रते वक़्त की बातें करेंगे

गए टूटी हवेली पर, यकीनन
दिवारों से कई किस्से झरेंगे

जो रहना भीड़ में तनहा न रहना
किसी की याद के बादल घिरेंगे

दिये ने कान में चुपके से बोला
हवा से हम भला कब तक डरेंगे

जो तोड़े मिल के कुछ अमरुद कच्चे 
दरख्तों से कई लम्हे गिरेंगे

2 टिप्‍पणियां:


  1. When looking for high-quality customization options, many turn to innovative methods like dtf transfers to achieve vibrant and durable designs. This technique allows for detailed images to be transferred seamlessly onto various surfaces, making it a popular choice for personalized merchandise. Whether for clothing or accessories, dtf transfers offer a versatile solution that combines quality and efficiency. As a result, many businesses and individuals prefer this method for their printing needs.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है