स्वप्न मेरे: बस यही माँ की इक निशानी थी ...

शुक्रवार, 11 मार्च 2016

बस यही माँ की इक निशानी थी ...

ट्रंक लोहे का सुरमे-दानी थी
बस यही माँ की इक निशानी थी

अब जो चुप सी टंगी है खूँटी पे
ख़ास अब्बू की शेरवानी थी

मिल के रहते थे मौज करते थे
घर वो खुशियों की राजधानी थी

झील में तैरते शिकारे थे
ठण्ड थी चाय जाफ़रानी थी

छोड़ के जा रही थी जब मुझको
मखमली शाल आसमानी थी

उम्र के साथ ही समझ पाया
हाय क्या चीज़ भी जवानी थी

उफ़ ये गहरा सा दाग माथे पर
बे-वफ़ा प्यार की निशानी थी
(तरही गज़ल) 

1 टिप्पणी:


  1. For those interested in high-quality transfer services, DTF Transfers USA offers reliable solutions tailored to your needs. Their professional team ensures timely and efficient delivery, making them a trusted choice in the industry. Whether you're a business or an individual, you can count on DTF Transfers USA for your transfer requirements. Customer satisfaction and security are their top priorities.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है