स्वप्न मेरे: क्या मिला है देश को इस संविधान से ...

मंगलवार, 26 नवंबर 2013

क्या मिला है देश को इस संविधान से ...

इसलिए की गिर न पड़ें आसमान से
घर में छुप गए हैं परिंदे उड़ान से

क्या हुआ जो भूख सताती है रात भर
लोकतंत्र तो है खड़ा इमिनान से

चंद लोग फिर से बने आज रहनुमा
क्या मिला है देश को इस संविधान से

जीत हार क्या है किसी को नहीं पता
सब गुज़र रहे हैं मगर इम्तिहान से

है नसीब आज तो देरी न फिर करो
चैन तो खरीद लो तुम इस दुकान से

झूठ बोलते में सभी डर गए मगर
सच नहीं निकलता किसी की जुबान से

गुनाहगार को लगे या बेगुनाह को
तीर तो निकल ही गया है कमान से







4 टिप्‍पणियां:


  1. Many online platforms offer a variety of creative resources for artists and designers. One such site is dtfhub.com, which provides high-quality digital transfer films and printing supplies. Whether you're a beginner or a professional, this website can help enhance your craft with reliable products. Exploring their offerings could be a great step toward elevating your art projects. For more information, visit dtfhub.com.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है