मफ़लर लपेटे फ़र का पहाड़ी फिरन में आ ऐ गुलबदन, जमाल उसी पैरहन में आ हर सिम्त ढूँढती है तुझे ज़िन्दगी मेरी पर तू खबर किए ही बिना फिर नयन में आ साया न साय-दार दरख़्तों के क़ाफ़िले आ फिर उसी पलाश के दहके चमन में आ भेजा है माहताब ने इक अब्र सुरमई लहरा के आसमानी दुपट्टा गगन में आ तुझ सा मुझे क़ुबूल है, ज़्यादा न कम कहीं आना है ज़िन्दगी में तो अपनी टशन में आ महसूस कर सकूँ में तुझे साँस-साँस में ख़ुशबू के जैसे घुल में बसन्ती पवन में आ ख़ुद को जला के देता है ख़ुर्शीद रौशनी दिल में अगर अगन है यही फिर हवन में आ ख़ानाबदोश हो के यूँ भटकोगे कब तलक अब लौट कर कभी तो दिगम्बर वतन में आ