पहले तो गुफ़्तगू में मेरा नाम आएगा.
फिर इसके बाद देखना इल्ज़ाम आएगा.
होगा मेरे ही नाम जो बे-नाम आएगा.
ख़ुशबू के साथ उड़ के जो पैग़ाम आएगा.
यादों का सिलसिला तो नहीं आता पूछ कर,
ऐसे ही दिल में तू कभी गुमनाम आएगा.
बीमार हैं जो इश्क़ में घबराइए नहीं,
बीमार हो के आपको आराम आएगा.
दिल से कभी ये बात मेरी आज़माइए,
राधा का नाम लीजिए घनश्याम आएगा.
मौसम बदल गया है फ़िज़ाओं का यक-ब-यक,
बादल के साथ फिर से मेरा नाम आएगा.
कुछ लम्हे तीरगी के है हिम्मत न हारिए,
लौटा नहीं जो घर पे सुबह, शाम आएगा.
देखा नहीं है हमने तो ऐसा कभी कहीं,
प्याला ज़हर का भेजिए तो जाम आएगा.
आती है रात, दिन भी निकलता है उसके बाद,
आग़ाज़ है समर का तो अंजाम आएगा.
आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में सोमवार 23 फरवरी, 2026 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंबीमार हैं जो इश्क़ में घबराइए नहीं,
जवाब देंहटाएंबीमार हो के आपको आराम आएगा.
वाह!!!!
क्या बात👌👌
दिल से कभी ये बात मेरी आज़माइए,
राधा का नाम लीजिए घनश्याम आएगा.
हमेशा की तरह बहुत ही लाजवाब।
वाह
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंकुछ लम्हे तीरगी के है हिम्मत न हारिए,
जवाब देंहटाएंलौटा नहीं जो घर पे सुबह, शाम आएगा.
...हर रात की सुबह होती है,,,बहुत खूब,,,
यादों का सिलसिला तो नहीं आता पूछ कर,
जवाब देंहटाएंऐसे ही दिल में तू कभी गुमनाम आएगा.
वाह!! बहुत ख़ूब, वैसे पूरी ग़ज़ल ही बेहतरीन है