स्वप्न मेरे: ज़रूर नाम किसी शख्स ने लिया होता

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

ज़रूर नाम किसी शख्स ने लिया होता

किसी हसीन के जूड़े में सज रहा होता.
खिला गुलाब कहीं पास जो पड़ा होता.
 
किसी की याद में फिर झूमता उठा होता,
किसी के प्रेम का प्याला जो गर पिया होता.
 
यकीन मानिए वो सामने खड़ा होता,
वो इक गुनाह जो हमने कहीं किया होता.
 
हर एक हाल में तन के खड़ा हुआ होता,
खुद अपने आप से मिलता कभी लड़ा होता.
 
किसी के काम कभी मैं भी आ गया होता,
दुआ के साथ मेरे हाथ जो शफ़ा होता,
 
किसी मुकाम पे मिलता कहीं रुका होता,
मेरी तलाश में घर से अगर चला होता.
 
लगाता हुस्न जो मरहम किसी के ज़ख्मों पर,
ज़रूर नाम किसी शख्स ने लिया होता.

22 टिप्‍पणियां:

  1. किसी मुकाम पे मिलता कहीं रुका होता,
    मेरी तलाश में घर से अगर चला होता.... वाह । अच्छी गजल।

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" बुधवार 8 सितंबर 2021 को लिंक की जाएगी ....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
    !

    जवाब देंहटाएं
  3. हर एक हाल में तन के खड़ा हुआ होता,
    खुद अपने आप से मिलता कभी लड़ा होता.

    वाह ! बेहतरीन गजल !

    जवाब देंहटाएं
  4. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल बुधवार (08-09-2021) को चर्चा मंच      "भौंहें वक्र-कमान न कर"     (चर्चा अंक-4181)  पर भी होगी!--सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार करचर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।--
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'   

    जवाब देंहटाएं
  5. किसी के काम कभी मैं भी आ गया होता,
    दुआ के साथ मेरे हाथ जो शफ़ा होता,

    वाह । हर शेर उम्दा।

    जवाब देंहटाएं
  6. बेहतरीन व लाजवाब अशआरों से सजी खूबसूरत ग़ज़ल ।

    जवाब देंहटाएं
  7. किसी मुकाम पे मिलता कहीं रुका होता,
    मेरी तलाश में घर से अगर चला होता.

    लगाता हुस्न जो मरहम किसी के ज़ख्मों पर,
    ज़रूर नाम किसी शख्स ने लिया होता...वाह, बेहतरीन शेर और खूबसूरत गजल ।

    जवाब देंहटाएं
  8. बढ़िया शैर कही है :


    हर एक हाल में तन के खड़ा हुआ होता,
    खुद अपने आप से मिलता कभी लड़ा होता.-नासवा जी ने।

    जवाब देंहटाएं
  9. वाह! लाजवाब/बेमिसाल।
    बहुत बहुत सुंदर नासवा जी सार्थक मोहक ।

    जवाब देंहटाएं
  10. लगाता हुस्न जो मरहम किसी के ज़ख्मों पर,
    ज़रूर नाम किसी शख्स ने लिया होता.


    बहुत सुंदर ग़ज़ल...

    जवाब देंहटाएं
  11. ज़रूर नाम किसी शख्स ने लिया होता.
    बहुत सुन्दर रचना !

    जवाब देंहटाएं
  12. किसी के काम कभी मैं भी आ गया होता, दुआ के साथ मेरे हाथ जो शफ़ा होता; ख़ूब कहा दिगम्बर जी आपने।

    जवाब देंहटाएं
  13. लगाता हुस्न जो मरहम किसी के ज़ख्मों पर,
    ज़रूर नाम किसी शख्स ने लिया होता.
    वाह!!!
    हमेशा की तरह एक और लाजवाब गजल
    एक से बढ़कर एक शेर
    वाह वाह।

    जवाब देंहटाएं
  14. किसी की याद में फिर झूमता उठा होता,
    किसी के प्रेम का प्याला जो गर पिया होता.
    यकीन मानिए वो सामने खड़ा होता,
    वो इक गुनाह जो हमने कहीं किया होता.

    वाह! सच है प्रेम के गहराई वही जानता है जो उसमें डूबकर उससे बाहर नहीं निकलना चाहता हो
    बहुत खूब..

    जवाब देंहटाएं
  15. किसी के काम कभी मैं भी आ गया होता,
    दुआ के साथ मेरे हाथ जो शफ़ा होता----बहुत खूब नासवा जी,

    बहुत कुछ हो गया होता गर वो वादों पर ट‍िका होता>>>

    जवाब देंहटाएं
  16. हर बार एक अलग और नये ढंग से निखरती हुई ग़ज़ल से मिलना होता है । जिसको बस अपलक निहारना ही होता है । बहुत ही खूबसूरत...

    जवाब देंहटाएं
  17. वाह! बहुत ही शानदार और प्यारी गजल!

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत खूब लिखा सर आपने। हमेशा की तरह एक और शानदार ग़ज़ल।

    जवाब देंहटाएं
  19. यकीन मानिए वो सामने खड़ा होता,
    वो इक गुनाह जो हमने कहीं किया होता.
    हर एक हाल में तन के खड़ा हुआ होता,
    खुद अपने आप से मिलता कभी लड़ा होता
    वाह बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति
    Free me Download krein: Mahadev Photo | महादेव फोटो

    जवाब देंहटाएं
  20. 71EF13ED55
    When considering options for custom apparel, many businesses turn to innovative solutions like DTF Transfers USA for high-quality transfers. Their products ensure vibrant colors and durability, making them a popular choice among small and large companies alike. By choosing DTF Transfers USA, you can achieve professional results without the need for extensive equipment or expertise. This makes it easier for entrepreneurs to expand their product offerings and meet customer demands efficiently.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है