स्वप्न मेरे: शिव कहाँ जो जीत लूँगा मृत्यु को पी कर ज़हर ...

मंगलवार, 4 मई 2021

शिव कहाँ जो जीत लूँगा मृत्यु को पी कर ज़हर ...

लुप्त हो जाते हें जब इस रात के बोझिल पहर.
मंदिरों की घंटियों के साथ आती है सहर.


शाम की लाली है या फिर श्याम की लीला कोई,
गेरुए से वस्त्र ओढ़े लग रहा है ये शहर.
 
पूर्णिमा का चाँद हो के हो अमावस की निशा,
प्रेम के सागर में उठती है निरंतर इक लहर.
 
एक पल पर्दा उठा, नज़रें मिलीं, उफ़ क्या मिलीं,
हो वही बस एक पल फिर जिंदगी जाए ठहर. 
 
धूप नंगे सर उतर आती है छत पर जब कभी,
तब सुलग उठता है घर आँगन गली, सहरा दहर.
 
शब्द जैसे बांसुरी की तान मीठी सी कहीं,
तुम कहो सुनता रहूँगा, काफिया हो, क्या बहर.
 
इस विरह की वेदना तो प्राण हर लेगी मेरे,
शिव कहाँ जो जीत लूँगा मृत्यु को पी कर ज़हर.

31 टिप्‍पणियां:

  1. पूर्णिमा का चाँद हो के हो अमावस की निशा,
    प्रेम के सागर में उठती है निरंतर इक लहर.

    प्रेम की लहर निरंतर उठती रहनी चाहिए ... खूबसूरत ग़ज़ल

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर गजल, दिगम्बर भाई।

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुघवार 05 मई 2021 को साझा की गयी है.............. पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  4. ह‍िंंदी में ग़जल ...वाह क्या खूब कहा है नासवा जी आपने क‍ि ''मंदिरों की घंटियों के साथ आती है सहर.'' देश औश्र समाज को एक धागे में समेट द‍िया आपने

    जवाब देंहटाएं
  5. इस विरह की वेदना तो प्राण हर लेगी मेरे,
    शिव कहाँ जो जीत लूँगा मृत्यु को पी कर ज़हर.
    ...बेहतरीन पंक्तियाँ आदरणीय नसवा साहब।

    जवाब देंहटाएं
  6. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल बुधवार (5 -5-21) को "शिव कहाँ जो जीत लूँगा मृत्यु को पी कर ज़हर "(चर्चा अंक 4057) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    कामिनी सिन्हा

    जवाब देंहटाएं

  7. शब्द जैसे बांसुरी की तान मीठी सी कहीं,
    तुम कहो सुनता रहूँगा, काफिया हो, क्या बहर.

    इस विरह की वेदना तो प्राण हर लेगी मेरे,
    शिव कहाँ जो जीत लूँगा मृत्यु को पी कर ज़हर...बहुत सुंदर अल्फाजों में सजी नायाब गज़ल..इस कोरोना पीरियड में संजीवनी की तरह ।

    जवाब देंहटाएं
  8. लुप्त हो जाते हें जब इस रात के बोझिल पहर.
    मंदिरों की घंटियों के साथ आती है सहर .
    बहुत अपनी सी लगी ग़ज़ल की शुरुआत..बचपन की याद आ गई जहाँ मंदिरों की घंटियों के साथ पढ़ने बैठ जाया करते थे .सदा की तरह अति उत्तम सृजन.

    जवाब देंहटाएं
  9. शिव कहाँ जो जीत लूँगा मृत्यु को पी कर ज़हर..... वाह! अद्भुत!!!

    जवाब देंहटाएं
  10. हम में से कोई शिव नहीं दिगंबर जी। बहुत ही असरदार ग़ज़ल है आपकी जिसका एक-एक शेर मानीखेज़ है।

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत खूब मान्यवर क्या गज़ल है 'शिव कहाँ जो जीत लूंगा मृत्यु को'

    जवाब देंहटाएं
  12. वाह ! बहुत कोमल भावों को शब्दों में पिरोया है

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत सुन्दर ग़ज़ल ,सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण !!

    जवाब देंहटाएं
  14. शब्द जैसे बांसुरी की तान मीठी सी कहीं,
    तुम कहो सुनता रहूँगा, काफिया हो, क्या बहर.

    इस विरह की वेदना तो प्राण हर लेगी मेरे,
    शिव कहाँ जो जीत लूँगा मृत्यु को पी कर ज़हर.

    वाह !! अद्भुत,एक से बढ़कर एक शेर,आपको सत-सत नमन

    जवाब देंहटाएं
  15. बेमिसाल, बेहतरीन आपकी ग़ज़लों का सानी नहीं।
    हर शेर लाजवाब।

    जवाब देंहटाएं
  16. धूप नंगे सर उतर आती है छत पर जब कभी,
    तब सुलग उठता है घर आँगन गली, सहरा दहर.

    शब्द जैसे बांसुरी की तान मीठी सी कहीं,
    तुम कहो सुनता रहूँगा, काफिया हो, क्या बहर.

    इस विरह की वेदना तो प्राण हर लेगी मेरे,
    शिव कहाँ जो जीत लूँगा मृत्यु को पी कर ज़हर.---वाह...बहुत ही गहराई से हालात को व्यक्त कर दिया आपने।

    जवाब देंहटाएं
  17. सच में बांसुरी की तान सी मीठी और सुन्दर भी । सत्य-सा...

    जवाब देंहटाएं
  18. पूर्णिमा का चाँद हो के हो अमावस की निशा,
    प्रेम के सागर में उठती है निरंतर इक लहर.

    यही तो जीवन है। बहुत सुंदर कहा है दिगंबर जी।

    जवाब देंहटाएं
  19. शाम की लाली है या फिर श्याम की लीला कोई,
    गेरुए से वस्त्र ओढ़े लग रहा है ये शहर.
    वाह!!!
    श्याम की लीला है शाम की लाली !!!गेरुए साँझ का बहुत ही सुन्दर चित्रण...।

    पूर्णिमा का चाँद हो के हो अमावस की निशा,
    प्रेम के सागर में उठती है निरंतर इक लहर.
    एक से बढ़कर एक शेर.... बहुत ही लाजवाब गजल।

    जवाब देंहटाएं
  20. शाम की लाली है या फिर श्याम की लीला कोई,
    गेरुए से वस्त्र ओढ़े लग रहा है ये शहर....
    ये तो अपनी तरह का अलग ही शेर है, खूबसूरत कल्पना है।
    अंतिम दोनों शेर भी बहुत खूब बने हैं।

    जवाब देंहटाएं
  21. 43822156EB
    For those looking to enhance their custom apparel, DTF Transfers USA offers high-quality transfers that ensure vibrant and durable results. Their wide selection and quick shipping make them a top choice for businesses and hobbyists alike. Whether you're new to the process or an experienced professional, you can trust DTF Transfers USA to meet your needs.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है