लोग अक्सर कहते हैं यादों के अनगिनत लम्हों पर धूल की परत चढती रहती है ... समय की धीमी चाल शरीर पे लगा हर घाव धीरे धीरे भर देती है ... पर क्या सचमुच ऐसा ही होता है ... समय बीतता है ... या बीतते हैं हम ... बीतती है उम्र, ये शरीर, हाथ-पाँव, आँखें जिनमें उतर आती है मोतिये की धूल ... पर यादें ... उनका क्या ... धार-दार होती रहती हैं समय की साथ ... तभी तो तुम्हारी तस्वीर भी बूढी नहीं हुई समय की साथ ... तुम भी तो वैसे की वैसी ही हो यादों में ...
पपड़ी पपड़ी झर गया समय
तुम्हारी तस्वीर के आस-पास की दिवार से
झड़ जाती है जैसे उम्र भर की रौशनी
दो कत्थई आँखों के उजाले से
फिसल जाता है स्याह नशा
आवारा से उड़ते रूखे बालों से
और उड़ जाती है चेहरे की नमी
अन-गिनत झुर्रियों के निशान छोड़ के
हालाँकि ताज़ा है वो गहरा एहसास
जिसके इर्द-गिर्द बुने थे कुछ लम्हे
समय की मौजूदगी में
प्रेम को हाजिर-नाजिर जान के
उसी समय का हवाला दे कर
डूब जाना चाहता हूँ मैं ... लंबी प्रार्थना में
क्योंकि सब कुछ बदल कर भी
नहीं बदली तुम्हारी तस्वीर समय ने
एक उम्मीद, एक चाहत से टिकी रहती है नज़र
शायद लौटेगी तुम बीती पगडण्डी पर
दुःख का घुमंतू बादल भी तो लौट आते हैं
बरस दर बरस बरसने को ...
पपड़ी पपड़ी झर गया समय
तुम्हारी तस्वीर के आस-पास की दिवार से
झड़ जाती है जैसे उम्र भर की रौशनी
दो कत्थई आँखों के उजाले से
फिसल जाता है स्याह नशा
आवारा से उड़ते रूखे बालों से
और उड़ जाती है चेहरे की नमी
अन-गिनत झुर्रियों के निशान छोड़ के
हालाँकि ताज़ा है वो गहरा एहसास
जिसके इर्द-गिर्द बुने थे कुछ लम्हे
समय की मौजूदगी में
प्रेम को हाजिर-नाजिर जान के
उसी समय का हवाला दे कर
डूब जाना चाहता हूँ मैं ... लंबी प्रार्थना में
क्योंकि सब कुछ बदल कर भी
नहीं बदली तुम्हारी तस्वीर समय ने
एक उम्मीद, एक चाहत से टिकी रहती है नज़र
शायद लौटेगी तुम बीती पगडण्डी पर
दुःख का घुमंतू बादल भी तो लौट आते हैं
बरस दर बरस बरसने को ...
B3066C616A9E
जवाब देंहटाएंDijital pazarlama stratejilerimizi güçlendirmek için güvenilir ve etkili bir araç arayışındayız. Bu noktada en iyi smm panel olarak bilinen platformu tercih ediyoruz çünkü hızlı ve kaliteli hizmet sunuyor. Sosyal medya hesaplarımızın görünürlüğünü artırmak için bu panelin avantajlarından yararlanmayı planlıyoruz. Doğru seçim yaparak hem zaman hem de maliyet açısından tasarruf sağlamak istiyoruz.
जवाब देंहटाएंBilgisayar oyunları ve indirme platformları hakkında araştırma yaparken, güvenilir ve hızlı hizmet sunan siteleri tercih etmek önemlidir. Bu bağlamda, oyun.indir.biz.tr adresi, kullanıcıların çeşitli oyunlara ulaşmasını sağlıyor. Böylece, en sevilen oyunları kolaylıkla indirip oynayabilirsiniz. Güvenilirliği ve kullanıcı dostu arayüzü ile dikkat çeken bu platformu deneyebilirsiniz.