स्वप्न मेरे: जीतना हारना नहीं होता ...

गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

जीतना हारना नहीं होता ...

प्यार बस चाहना नहीं होता
रात भर जागना नहीं होता

है तभी तक ख़ुशी ख़ुशी जब तक
दर्द से सामना नहीं होता

वक़्त लिखता है ज़िस्म पे किस्से
उम्र भर भागना नहीं होता

है तभी तक शिखर शिखर जब तक
पांव से नापना नहीं होता

झूठ अपना नहीं सका अब तक
सत्य को मानना नहीं होता

जीत हो या शिकस्त जीवन में
डर के मुंह ढांपना नहीं होता

जिंदगी भर का साथ है जीवन
जीतना हारना नहीं होता  

2 टिप्‍पणियां:

  1. 0B579B2BC0
    When looking to create vibrant and durable designs, many artists turn to innovative printing methods such as dtf transfers. These transfers allow for high-quality images to be transferred onto various surfaces with ease and precision. For those seeking a cost-effective solution without sacrificing quality, exploring options like dtf transfers can be a game-changer. Ultimately, incorporating this technique can enhance the overall appeal of your custom products.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है