स्वप्न मेरे: चयन श्रृष्टि
चयन श्रृष्टि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चयन श्रृष्टि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 7 नवंबर 2024

प्रेम का होना ...

प्रेम राधा ने किया, कृष्ण ने, मीरा ने किया
हीर ने तो मजनू ने भी प्रेम ही किया 
पात्र बदलते रहे समय के साथ, प्रेम नहीं
वो तो  रह गया अंतरिक्ष में, पुनः आने के लिए  ...

किस्मत वाले होते हैं वो किरदार
प्रेम जिनका चयन करता है जीने के लिए

सच पूछो तो तुम भी
एक ऐसी ही रचना हो श्रृष्टि की ...

#जंगली_गुलाब