स्वप्न मेरे: नज़र के इशारे नकाबों ने खोले ...

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

नज़र के इशारे नकाबों ने खोले ...

न महफ़िल न किस्से न बातों ने खोले.
सभी राज़ उनकी निगाहों ने खोले.
 
शहर तीरगी के मशालों ने खोले,
कई राज़ मिल के सितारों ने खोले.
 
मुहर एक दिन सब लगा देंगें इस पर,
तरक्की के रस्ते किताबों ने खोले.
 
रहस्यों का खुलना, मेरा मानना है,
लगातार होते सवालों ने खोले.
 
अदा है के मासूमियत, क्या करें हम,
कई सच तो उनके बहानों ने खोले,
 
न जुगनू की कोशिश में कोई कमी पर,
अंधेरों के चिलमन उजालों ने खोले.
 
अदा थी, हया थी, के इश्क़े – बयाँ था,
नज़र के इशारे नकाबों ने खोले
.

23 टिप्‍पणियां:

  1. न जुगनू की कोशिश में कोई कमी पर,
    अंधेरों के चिलमन उजालों ने खोले.

    अदा थी, हया थी, के इश्क़े – बयाँ था,
    नज़र के इशारे नकाबों ने खोले.

    सच्ची बात लाख परतों में हो एक न एक दिन सबके सामने होती है

    बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" बुधवार 25 अगस्त 2021 को लिंक की जाएगी ....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
    !

    जवाब देंहटाएं
  3. रहस्यों का खुलना, मेरा मानना है,
    लगातार होते सवालों ने खोले..क्या बात है ? हर शेर कुछ कहता हुआ....

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह बहुत ही शानदार लिखा ...

    जवाब देंहटाएं
  5. मुहर एक दिन सब लगा देंगें इस पर,
    तरक्की के रस्ते किताबों ने खोले.
    बहुत खूब ! सदैव की भांति सुन्दर अशआरों से सजी भावसिक्त ग़ज़ल ।

    जवाब देंहटाएं
  6. रहस्यों का खुलना, मेरा मानना है,
    लगातार होते सवालों ने खोले.

    अदा है के मासूमियत, क्या करें हम,
    कई सच तो उनके बहानों ने खोले,

    सवाल ही रहस्यों के जबाब लेकर आते हैं
    बहानेबाजों पर शक होने से सच देर सबेर सामने आ ही जाता है
    वाह!!!
    क्या बात...
    लाजवाब गजल हमेशा की तरह
    एक से बढ़कर एक शेर।

    जवाब देंहटाएं
  7. न जुगनू की कोशिश में कोई कमी पर,
    अंधेरों के चिलमन उजालों ने खोले.
    ये शेर तो अभिनव है साथ ही हर शेर मुकम्मल हर शेर लाजवाब।
    बहुत उम्दा ग़ज़ल।

    जवाब देंहटाएं
  8. न महफ़िल न किस्से न बातों ने खोले.
    सभी राज़ उनकी निगाहों ने खोले.

    शहर तीरगी के मशालों ने खोले,
    कई राज़ मिल के सितारों ने खोले.

    अहा ! बहुत खूबसूरत ग़ज़ल ।

    जवाब देंहटाएं
  9. आनंद सब लूटे जब आप गजल बोले । बहुत ही बढ़िया कहा है ।

    जवाब देंहटाएं
  10. सच कभी न कभी सामने आता ही है। बहुत सुंदर गजल।

    जवाब देंहटाएं
  11. तरक्की के रास्ते किताबों ने खोले। वाह क्या बात है सर जी। बहुत खूब। सादर।

    जवाब देंहटाएं
  12. आपकी गज़ले सबसे अलग होती हैं।
    एक और शानदार कृति सर।
    सादर।

    जवाब देंहटाएं
  13. वाह! एक से बढ़कर एक अश्यार, जीवन के सीधे-सादे अनुभवों को आपके शब्दों ने जानदार बना दिया है या कहें शानदार बना दिया है

    जवाब देंहटाएं
  14. न जुगनू की कोशिश में कोई कमी पर,
    अंधेरों के चिलमन उजालों ने खोले.....जबरदस्त !!

    जवाब देंहटाएं
  15. अदा है के मासूमियत, क्या करें हम,
    कई सच तो उनके बहानों ने खोले,
    न जुगनू की कोशिश में कोई कमी पर,
    अंधेरों के चिलमन उजालों ने खोले
    वाह बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति
    Free me Download krein: Mahadev Photo | महादेव फोटो

    जवाब देंहटाएं

  16. Sosyal medya hesaplarınızın daha hızlı büyümesi için güvenilir bir smm panel kullanmayı tercih edebilirsiniz. Bu panel sayesinde takipçi sayınızı organik ve hızlı bir şekilde artırabilir etkileşiminizi yükseltebilirsiniz. Ayrıca smm panel ile çeşitli hizmetlerden uygun fiyatlarla faydalanabilirsiniz. Böylece sosyal medya stratejilerinizi daha etkili hale getirebilirsiniz.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है