स्वप्न मेरे: होठों के आस पास ये इक टूटा जाम है …

शुक्रवार, 28 मार्च 2025

होठों के आस पास ये इक टूटा जाम है …

कोमा कहाँ लगेगा कहाँ पर विराम है.
किसको पता प्रथम है के अंतिम प्रणाम है.

घर था मेरा तो नाम भी उस पर मेरा ही था,
ईंटों की धड़कनों में मगर और नाम है.

कोशिश करोगे तो भी न फिर ढूँढ पाओगे,
अक्सर वहीं मिलूँगा जो मेरा मुक़ाम है.

होता है ज़िन्दगी में कई बार इस क़दर,
दिन उग रहा है पर न पता किसकी शाम है.

घर यूँ जलाया उसने मेरे सामने लगा,
अब हो न हो ये कोई पड़ोसी का काम है.

यादों में क़ैद कर के रखा है तमाम उम्र,
सच-सच कहो ये आपका क्या इंतक़ाम है.

घायल न कर दे मय की तलब इस क़दर मुझे,
होठों के आस-पास ये इक टूटा जाम है.

14 टिप्‍पणियां:

  1. बेहतरीन 👌👌👍👍🙏

    जवाब देंहटाएं
  2. मै कया जवाब दू
    ये तो ला जवाब है

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में रविवार 30 मार्च 2025 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  4. वैसे तो पूरी ग़ज़ल ही बेमिसाल है, पर प्रथम और अंतिम शेर लाजवाब है

    जवाब देंहटाएं
  5. घायल न कर दे मय की तलब इस क़दर मुझे,
    होठों के आस-पास ये इक टूटा जाम है.

    लाजवाब

    जवाब देंहटाएं
  6. घर यूँ जलाया उसने मेरे सामने लगा,
    अब हो न हो ये कोई पड़ोसी का काम है.
    वाह!!!
    बहुत ही लाजवाब ।

    जवाब देंहटाएं
  7. satta matka,kalyan matka,satta batta,Kanpur Matka
    ,kanpur satta matka,super bazar matka,
    kanpur satta,madhur matka,satta bazar,matka king,dubai matka,kanpur matka result,dubai satta,
    madhur bazar,gujarat matka,manipur matka,kanpur matka tips,kalyan satta matka,dp boss matka,
    dp boss,satta matka result,prabhat satta matka,mahakal matka

    जवाब देंहटाएं

  8. BSI TR-03116 fordert bei der technischen und organisatorischen Sicherheit, dass Unternehmen konkrete Maßnahmen ergreifen. Dazu gehören Verschlüsselungstechnologien wie AES-256 für Daten im Ruhezustand sowie regelmäßig durchgeführte Penetrationstests, um Schwachstellen zu erkennen. Für eine erfolgreiche cybersecurity weiterbildung ist es sinnvoll, sich mit den aktuellen Standards vertraut zu machen und praktische Übungen zu integrieren; auf https://csvisor.de/ finden Interessierte Anleitungen dazu. Die Umsetzung von Zugriffskontrollen nach dem Prinzip der kleinsten Rechte ist ebenfalls zentral, um Risiken durch unbefugten Zugriff zu minimieren. Dabei empfiehlt die Norm ISO 27001 die regelmäßige Überprüfung der Benutzerrechte und die Dokumentation aller Sicherheitsmaßnahmen. In diesem Zusammenhang sollte eine Weiterbildung in cybersecurity auch Schulungen zur sicheren Konfiguration von Firewalls und Intrusion Detection Systems beinhalten, damit Mitarbeiter konkrete Schutzmaßnahmen kennen. Das Verständnis für technische Details erhöht die Fähigkeit, Bedrohungen frühzeitig zu erkennen und abzuwehren.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है