स्वप्न मेरे: टूटी हो छत जो घर की तो आराम ना चले ...

शनिवार, 4 जनवरी 2025

टूटी हो छत जो घर की तो आराम ना चले ...

खुल कर बहस तो ठीक है इल्ज़ाम ना चले.
जब तक ये फैसला हो कोई नाम ना चले.

कोशिश करो के काम में सीधी हों उंगलियाँ,
टेढ़ी करो जरूर जहाँ काम ना चले.

कोई तो देश का भी महकमा हुज़ूर हो,
हो काम सिलसिले से मगर दाम ना चले.

भाषा बदल रही है ये तस्लीम है मगर,
माँ बहन की गाली तो सरे आम ना चले.

तुम शाम के ही वक़्त जो आती हो इसलिए,
आए कभी न रात तो ये शाम ना चले.

बारिश के मौसमों से कभी खेलते नहीं,
टूटी हो छत जो घर की तो आराम ना चले.

7 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में सोमवार 06 जनवरी 2025 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. अभद्र भाषा वाक़ई आज की भीषण समस्या बनती जा रही है

    जवाब देंहटाएं
  3. satta matka,kalyan matka,satta batta,Kanpur Matka
    ,kanpur satta matka,super bazar matka,
    kanpur satta,madhur matka,satta bazar,matka king,dubai matka,kanpur matka result,dubai satta,
    madhur bazar,gujarat matka,manipur matka,kanpur matka tips,kalyan satta matka,dp boss matka,
    dp boss,satta matka result,prabhat satta matka,mahakal matka

    जवाब देंहटाएं

  4. When searching for reliable custom printing services, many customers prioritize speed and quality. If you need a quick turnaround, checking out local options can be very beneficial. For those interested in fast solutions, I recommend exploring same day dtf printing near me to find nearby providers that offer immediate printing services. This way, you can get your designs printed efficiently without long waiting times. Finding a trusted local shop can make all the difference in ensuring your project is completed on time.

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है