खुशी या गम हो तेरे आंसुओं में ढलता हूँ
तुझे ख़बर है तेरी चश्मे-नम में रहता हूँ
क्या हुवा जो तेरा हाथ भी न छू सका
तेरे माथे की सुर्ख चांदनी में जलता हूँ
है और बात तेरे दिल से हूँ मैं दूर बहुत
तुम्हारी मांग में सिन्दूर बनके सजता हूँ
मैंने माना तेरी खुशियों पर इख्तियार नही
तेरे हिस्से का गम खुशी खुशी सहता हूँ
============================
तेरा ख्याल मेरे दिल से क्यों नही जाता
जब कभी सामने आती हो कह नही पाता
तमाम बातें यूँ तो दिल में मेरे रहती हैं
तुम्हारे सामने कुछ याद ही नही आता
गुरुवार, 29 जनवरी 2009
रविवार, 25 जनवरी 2009
ईंट गारे की जगह आदमी जड़े हैं
हमारे पाव फ़िर ज़मीन में गड़े हैं
हम पेड़ जैसे रास्तों में खड़े हैं
आदतें आज भी संघर्ष की छोड़ी नही
भूख और प्यास से अभी अभी लड़े हैं
सच्च तो ये है इस खूबसूरत ताज में
ईंट गारे की जगह आदमी जड़े हैं
भूख और प्यास के डर से खुदा भी
झोंपडे छोड़ कर मंदिरों में पड़े हैं
एक सच्चाई है इन खोखले जिस्मों की
छोटे से ज़ख्म मौत आने तक सड़े हैं
होठ सूखे, धंसी आँखें चिथडा सा बदन
जिस्म जैसे किसी पतझर में पत्ते झडे हैं
वो प्यासा था या कोई चोर जो गुजरा यहाँ
तमाम रास्तों में खाली खाली घड़े हैं
हम पेड़ जैसे रास्तों में खड़े हैं
आदतें आज भी संघर्ष की छोड़ी नही
भूख और प्यास से अभी अभी लड़े हैं
सच्च तो ये है इस खूबसूरत ताज में
ईंट गारे की जगह आदमी जड़े हैं
भूख और प्यास के डर से खुदा भी
झोंपडे छोड़ कर मंदिरों में पड़े हैं
एक सच्चाई है इन खोखले जिस्मों की
छोटे से ज़ख्म मौत आने तक सड़े हैं
होठ सूखे, धंसी आँखें चिथडा सा बदन
जिस्म जैसे किसी पतझर में पत्ते झडे हैं
वो प्यासा था या कोई चोर जो गुजरा यहाँ
तमाम रास्तों में खाली खाली घड़े हैं
सोमवार, 19 जनवरी 2009
जिंदगी की रेल है
इस ग़ज़ल के पहले २ शेर मैंने १० साल पहले लिखे थे और ये ग़ज़ल मेरे दिल के बहोत करीब है. कुछ और शेर लिख कर मैंने इसे गुरुदेव पंकज जी के सुपुर्द कर दिया. ये ग़ज़ल ठीक होने के बाद आपकी नज़र है.
आदरणीय पंकज जी का बहुत बहुत आभार
उमर की पटरियों पर जिंदगी की रेल है
ये मरना और जीना तो समय का खेल है
नहीं जब तक मेहरबां मौत हम पर तब तलक
हमारी रूह है और जिस्म की ये जेल है
रुई का जिस्म है मिट जायेगा कुछ देर में
दिये की धड़कनों में जल रहा बस तेल है
रुकेगी सांस जिस पल बंद होंगीं धड़कनें
वही तो आत्मा परमात्मा का मेल है
तिरा मासूम चेहरा जुल्फ काली और घनी
के जैसे चांद का संग बादलों के खेल है
आदरणीय पंकज जी का बहुत बहुत आभार
उमर की पटरियों पर जिंदगी की रेल है
ये मरना और जीना तो समय का खेल है
नहीं जब तक मेहरबां मौत हम पर तब तलक
हमारी रूह है और जिस्म की ये जेल है
रुई का जिस्म है मिट जायेगा कुछ देर में
दिये की धड़कनों में जल रहा बस तेल है
रुकेगी सांस जिस पल बंद होंगीं धड़कनें
वही तो आत्मा परमात्मा का मेल है
तिरा मासूम चेहरा जुल्फ काली और घनी
के जैसे चांद का संग बादलों के खेल है
मंगलवार, 13 जनवरी 2009
ग़ज़ल
बहुत दिनों से बहुत से blogs पर ग़ज़ल की तकनीकी जानकारी पढ़ रहा था और कोशिश कर रहा था सीखने की, पर अगर पढ़ कर ही सब जानकारी मिल जाए तो गुरु का महत्त्व नही रहता. फ़िर एक बार पंकज जी ने मेरी ग़ज़ल को पढा और कुछ सुधार बताये उसके बाद वो ग़ज़ल और भी खूबसूरत ही गयी.
पंकज सुबीर जी को मैंने अपनी ये ग़ज़ल भेजी जिसको उन्होंने दुरुस्त किया. शायद उनको मेरी गज़लों में कुछ तो नज़र आया ही होगा जो मेरी ग़ज़लें उनकी नज़रे-करम हुयी. आपके सामने दोनों ग़ज़ल प्रस्तुत कर रहा हूँ. पंकज जी का आभारी हूँ जो उन्होंने इस में चार चाँद लगा दिए
मेरी ग़ज़ल
फ़िर जख्म पर मरहम लगाने क्यूँ नही आते
तुम गीत लब से गुनगुनाने क्यूँ नही आते
मैं सितारे आसमाँ से छीन कर ले आउंगा
तुम होंसला मेरा बढ़ाने क्यूँ नही आते
मुद्दतों से ढ़ो रहा हूँ लाश कन्धों पर लिये
तुम गिद्ध हो ये मॉस खाने क्यूँ नही आते
मैं उबलता दूध हूँ गिर जाउंगा कुछ देर में
तुम छींट पानी का लगाने क्यूँ नही आते
मुट्ठियों में बंद है बरसात का बादल मेरी
हिम्मत अगर है घर जलाने क्यूँ नही आते
भीगी हुयी सी रात है महका हुवा है दिन
तुम आँख में सपने सजाने क्यूँ नही आते
पंकज जी द्वारा ठीक करने के बाद वही ग़ज़ल
जख्म पर मरहम लगाने क्यों नहीं आते
गीत कोई गुनगुनाने क्यों नहीं आते
आसमां से चांद तारे छीन लाऊंगा
हौसला मेरा बढ़ाने क्यों नहीं आते
लाश अपनी ढो रहा हूं कब से कांधे पर
गिद्ध हो तुम मांस खाने क्यों नहीं आते
मैं उबलता दूध बहने की हदों पर हूं
छींट पानी की लगाने क्यों नहीं आते
बंद है मुटृठी में मेरी सावनी बादल
है जो हिम्मत घर जलाने क्यों नहीं आते
रात भीगी सी है और महका हुआ दिन है
ख्वाब आंखों में सजाने क्यों नहीं आते
पंकज सुबीर जी को मैंने अपनी ये ग़ज़ल भेजी जिसको उन्होंने दुरुस्त किया. शायद उनको मेरी गज़लों में कुछ तो नज़र आया ही होगा जो मेरी ग़ज़लें उनकी नज़रे-करम हुयी. आपके सामने दोनों ग़ज़ल प्रस्तुत कर रहा हूँ. पंकज जी का आभारी हूँ जो उन्होंने इस में चार चाँद लगा दिए
मेरी ग़ज़ल
फ़िर जख्म पर मरहम लगाने क्यूँ नही आते
तुम गीत लब से गुनगुनाने क्यूँ नही आते
मैं सितारे आसमाँ से छीन कर ले आउंगा
तुम होंसला मेरा बढ़ाने क्यूँ नही आते
मुद्दतों से ढ़ो रहा हूँ लाश कन्धों पर लिये
तुम गिद्ध हो ये मॉस खाने क्यूँ नही आते
मैं उबलता दूध हूँ गिर जाउंगा कुछ देर में
तुम छींट पानी का लगाने क्यूँ नही आते
मुट्ठियों में बंद है बरसात का बादल मेरी
हिम्मत अगर है घर जलाने क्यूँ नही आते
भीगी हुयी सी रात है महका हुवा है दिन
तुम आँख में सपने सजाने क्यूँ नही आते
पंकज जी द्वारा ठीक करने के बाद वही ग़ज़ल
जख्म पर मरहम लगाने क्यों नहीं आते
गीत कोई गुनगुनाने क्यों नहीं आते
आसमां से चांद तारे छीन लाऊंगा
हौसला मेरा बढ़ाने क्यों नहीं आते
लाश अपनी ढो रहा हूं कब से कांधे पर
गिद्ध हो तुम मांस खाने क्यों नहीं आते
मैं उबलता दूध बहने की हदों पर हूं
छींट पानी की लगाने क्यों नहीं आते
बंद है मुटृठी में मेरी सावनी बादल
है जो हिम्मत घर जलाने क्यों नहीं आते
रात भीगी सी है और महका हुआ दिन है
ख्वाब आंखों में सजाने क्यों नहीं आते
शनिवार, 10 जनवरी 2009
इंकलाबी हो गए
लाल पीले फ़िर गुलाबी हो गए
इश्क मैं हम भी शराबी हो गए
ताश के पत्तों का महल बुन लिया
और फ़िर हम भी नवाबी हो गए
लहू से लिक्खी थी इक ताज़ा ग़ज़ल
कलम से हम इंकलाबी हो गए
जब से तुम ने डायरी में रख लिये
फूल जीते जी किताबी हो गए
हाथ मेरे सर से क्या उसका उठा
शहर में खाना खराबी हो गए
ज़िक्र छेड़ा था अभी उनके सितम का
कहते हैं वो हम हिसाबी हो गए
इश्क मैं हम भी शराबी हो गए
ताश के पत्तों का महल बुन लिया
और फ़िर हम भी नवाबी हो गए
लहू से लिक्खी थी इक ताज़ा ग़ज़ल
कलम से हम इंकलाबी हो गए
जब से तुम ने डायरी में रख लिये
फूल जीते जी किताबी हो गए
हाथ मेरे सर से क्या उसका उठा
शहर में खाना खराबी हो गए
ज़िक्र छेड़ा था अभी उनके सितम का
कहते हैं वो हम हिसाबी हो गए
सदस्यता लें
संदेश (Atom)